मीरजापुर।
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शहर के भरुहना स्थित बेसिक क्लासेस के मुख्यालय पर हिंदी दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर साहित्यकार विजय श्रीवास्तव ‘मिर्ज़ापुरी’ द्वारा हिन्दी दिवस मनाए जाने के औचित्य तथा विश्व में हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास के बारे में बताया गया। उपस्थित जनों द्वारा कविता पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संजय कुमार, गौरव, राजेश, आर्यांश, आयुषी, सृजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।



