News

अपना (दल) एस पार्टी के विधानसभाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न; आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं में भरा गया उत्साह एवं उमंग

मिर्जापुर।

अपना दल एस पार्टी के नगर विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक 10 जनवरी 25 को रमईपट्टी स्थित व्यंजन रेस्टोरेंट के हाल में विधानसभा अध्यक्ष उमा शंकर सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, विशिष्ट अतिथि नगर अभिभावक श्रीमती नमिता केसरवानी उपस्थित रहे। बैठक प्रारंभ करने से पूर्व भारत के महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती से लड़ने व लड़ाने पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार किया गया। दूसरा एजेंडा बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई तथा नगर विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए निर्देशित भी किया गया व पिछली कार्यवाही की पुष्टि भी की गई।

जिला अध्यक्ष युवा मंच ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में पर चढ़कर अपना योगदान देते हुए पार्टी को नित्य नहीं ऊंचाइयों पर पहुंचाएं यही एक अच्छे कार्यकर्ता की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जितना ही अधिक सशक्त एवं मजबूत होगा हमारी पार्टी भी उतनी ही मजबूती से आगामी पंचायत चुनाव में आप ही कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारेगी, हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कार्यकर्ता बेहद मजबूती के साथ निर्वाचित होकर आएंगे।

उन्होंने कहा कि हमें निरंतर पार्टी के दिशा निर्देशों का अनुसरण वह कड़े परिश्रम करते हुए अपनी पार्टी को प्रदेश में नहीं अपितु पूरे देश स्थापित करने का संकल्प लेते हुए कार्य करें। इस अवसर पर नगर विधानसभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया, तो वही उनके पदों के अनुसार कार्य करते हुए अपना दल एस के कारवां को आगे बढ़ाने हेतु उन्हें प्रेरित करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, जिला सचिव संतोष पटेल, जिला कार्यकारणी सदस्य महिला मंच पिंकी सिंह, सतीश चंद्र केशरवानी, रेनू भरतीय, ज्ञानेश्वर हैहयावंशी, रमाकांत, अजय केशरी, शिल्पी विश्वकर्मा, अर्चना स्वर्णकार, मनीषा सिंह पटेल, दीपक पटेल, कन्हैया लाल, राम सुंदर सिंह, गोपाल कन्नौजिया, विवेक कुमार अग्रहरी, सुनील कुमार अग्रहरि, अजय पटेल, हेमेंद्र कुमार, डॉ0 गजराज, हरीश चंद्र गुप्ता, विरंजन यादव, रोहित सोनकर, रोशनी जहां खान, आरिफ अली मंसूरी, सनेश गुप्ता, सूरज सोनी, कृष्ण कुमार बिंद, जोगेंद्र प्रसाद बिंद, गौरंग जायसवाल, अर्जुन सोनकर, दुर्गा प्रसाद केशरवानी, लव कुमार पाल, दीपक कुमार, श्रीदर्शन सिंह, प्रशांत शुक्ल, पूनम सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मझवा विधानसभा की मासिक बैठक ग्राम पंचायत बरकछा जोन के सेक्टर अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्या के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य एवं संचालन भटौली जोन अध्यक्ष मनोज कुमार बिंद ने किया।

इस दौरान आनंद तिवारी विधानसभा कोषाध्यक्ष, विनोद, मनोज कुमार बिंद भटौली जोन अध्यक्ष, चंद्रेश बिद, नीरज बूथ अध्यक्ष, अमरनाथ बिद, अनिल मौर्य जोन अध्यक्ष, केशव चंद्र मौर्य, विशाल प्रजापति, सुनील मौर्य, छबीले बिंद, जयप्रकाश सेक्टर अध्यक्ष, रमेश कुमार मौर्य बूथ अध्यक्ष, दीपचंद मौर्य, भास्कर मौर्य, अजय कुमार पाठक आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मड़िहान विधानसभा* की मासिक बैठक सत्यप्रकाश पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मंच के आवास सेमरा बरहो मड़ईपुर मे सालिक सिँह पटेल बिधानसभा अध्यक्ष के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि दिनेश बियार विधानसभा प्रभारी विशिष्ट अतिथि दुखरन सिँह पटेल मड़िहान विधानसभा अभिवावक, रमेश सिँह पटेल राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच मुन्नर सिँह पटेल प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच, अवधेश सिँह पटेल प्रदेश सचिव व्यापार मंच, रविशंकर सिँह पटेल प्रदेश सचिव व्यापार मंच, सत्यप्रकाश सिँह पटेल, बनारसी पटेल, बाबा पटेल, रिश्रीकेश सिँह, हनीफ खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, शाहिद खान, बाबू खान, अहमद खान, सुनील सिँह पटेल जोन अध्यक्ष आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छानबे विधानसभा की समीक्षा मासिक बैठक राजकुमार दुबे जोन अभिभावक के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा वर्मा विधानसभा प्रभारी अति विशिष्ट अतिथि यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री राम लौटन बिंद जी उपस्थित रहे।

बैठक के अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल जी ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव शिक्षक मंच घनश्याम सिंह पटेल, अजीत प्रताप सिंह जिला महासचिव, कुलदीप सिंह पटेल जिला सचिव, निशा बिंद महिला मंच जिला सचिव, जोन अध्यक्ष जिगना अवधेश पाल, अमित दुबे जिला कार्यसमिति सदस्य आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चुनार विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन तेंदुआ डाक बंगला मंदिर के बगल में नारायणपुर आहुत कि गया। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष वरुण पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनिल सिंह प्रदेश उपाध्याय, आर के पटेल चिकित्सा मंच प्रदेश उपाधयक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ पप्पू पटेल प्रदेश सचिव सतीश बिंद उपस्थित रहे।

संचालन अभिषेक पटेल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्‍यक्ष धनंजय सिंह पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान सतीश सिंह पटेल मनीष सिंह नीतीश कुमार पटेल डॉ राजेश पटेल जीतेन्द्र कुमार सिंह श्रवण मौर्य विकास पटेल जोन अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह शेरू पटेल राम व्यास सिंह कल्पना सिंह लाल भारती सिंह राम सखी पटेल कमलेश सिंह अशोक पटेल शीतला पटेल रामकृत सिंह जटाशंकर यादव अवधेश शर्मा दाऊ सूरज प्रजापति अमित कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!