संघ शताब्दी वर्ष पर रामलीला मैदान में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन
0 हजारों की संख्या में जुटे माता-बहनें व भाईयो ने समाज में समरसता का दिया संदेश
फोटोसहित
पड़री, मीरजापुर।
विकास खंड पहाड़ी के पड़री बाजार स्थित रामलीला मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शताब्दी वर्ष (100 वर्ष पूर्ण होने) के उपलक्ष्य में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत गौ सेवा प्रमुख अरविंद एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता विजय शंकर अग्रहरी ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में हिंदू समाज के इतिहास, संस्कृति और संगठनात्मक शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में समरसता, एकता और राष्ट्रभाव को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव रखता है। कार्यक्रम में हिंदू समाज से हजारों की संख्या में माता-बहनें एवं भाई शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रामबालक सह विभाग कार्यवाह (विंध्याचल विभाग) के आशुतोष महाराज, ओम शांति से कमला बहन, सेवा बस्ती से बुद्धिल उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता शिवहरि अग्रहरी रहे, जबकि संचालन अनिल अग्रहरी ने किया।
सम्मेलन में अशोक कुमार मौर्य मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सोनकर, कृष्ण कुमार अग्रहरी, रोहित अग्रहरी, संदीप कुमार अग्रहरी उर्फ राहुल, शिवलाल अग्रहरी, गोपाल सिंह, मुकेश, शुभम केशरी, अनिल अग्रहरी मिंटू, जिला प्रचारक आलोक कुमार, रोहित, सिद्धार्थ एवं महावीर सिंह, महेश चंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



