News

[11/01, 18:07] Vimlesh Agrahari: आरएसएस ने किया युवा सम्मेलन का आयोजन
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व संध्या पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में ग्राम विकास प्रमुख काशी प्रान्त रजनीश का उद्बोधन प्राप्त हुआ।
मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि भारत के सर्वांगीण विकास में युवाओं की भूमिका अद्वितीय है। युवाओं को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझने की आवश्यकता है।
डॉ मुकेश (सह नगर संघचालक) ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और उनके सांस्कृतिक प्रसार पर प्रकाश डाला। इस दौरान अखिलेश कुमार नगर कार्यवाह, संजय सह नगर कार्यवाह, अभय विद्यार्थी कार्यवाह, आलोक जिला प्रचार प्रमुख, नगर सम्पर्क प्रमुख सिद्धार्थ, सेवा प्रमुख डॉ अशोक, विकास, गणेश, चन्द्रजीत तथा नगर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में नगर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
[11/01, 18:15] Vimlesh Agrahari: इनसेट मे…
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा व्यवसाई सम्मेलन आज
मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती/राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “युवा-व्यवसायी सम्मेलन- 2026” का आयोजन रविवार, 12 जनवरी 2026 को सायं 3 बजे लालडिग्गी स्थित लॉयन्स स्कूल नगर के सभागार मे आयोजित किया गया है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर जी होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रचार व्यवस्थापक विमलेश अग्रहरि ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!