एसआईआर के दृष्टिगत जिला नियोजन अधिकारी ने बूथों का भ्रमण कर किया निरीक्षण
फोटोसहित
मीरजापुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरोईया (छानबे) के बूथ संख्या 343, 344 व 345 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहसडा कला के बूथ संख्या 340 व 341 का निरीक्षण किया गया। मतदेय स्थलों पर BLO द्वारा जनसामान्य व BLA के जिलाधिकारी के समक्ष ड्राफ़्ट सूची पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान Blo/शिक्षामित्र नरोइया सपना दुबे, श्यामधर यादव के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर उनका वेतन रोकने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जासा बघौडा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पशुओं को ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल में व्यवस्था उचित पाई गई।
आयुक्त, विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने भी मतदान केन्द्रों पहुंच कर चल रहे SIR कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त विधानसभा नगर मीरजापुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत आज 11 जनवरी को मंडलायुक्त/रोल आब्जर्वर श्री राजेश प्रकाश की उपस्थिति में विधानसभा 394-औराई के काशीराज इं कॉलेज के बूथ संख्या 222 ,22व ,223 एवं कंपोजिट विद्यालय घोसिया के मतदेय स्थल संख्या 174, 175, 176, 177 ,178, 179, 180, 181, 182 पर तथा मीरजापुर नगर विधानसभा के BLO प्राथमिक विद्यालय मुजेहरा खुर्द के बूथ संख्या 10 11 तथा माडल स्कूल लखनपुर के बूथ संख्या 340 व 341पर जनसामान्य व BLAके समक्ष ड्राफ़्ट सूची पढ़कर सुनाई गई।



