News

जिलाधिकारी ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन; जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति उद्यमियों व करदाताओं को किया जागरूक

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार, में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना, जीएसटी पंजीयन बेस बढ़ाना और हालिया जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति उद्यमियों व करदाताओं को जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उन्हें हर संभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी द्वारा आज की सभा में अपनी समस्याओं का समाधान कराने का और जनपद में पंजीयन बेस बढ़ाने का आह्वाहन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा जी एस टी व्यवस्था के और सरलीकरण के सम्बन्ध में रिटर्न्स के सरलीकरण, पीतल व्यापार में इनवर्टेड आई टी सी स्ट्रक्चर में सुधार और विभागीय नोटिसों की ऑफलाइन तामीली संबंधित सुझाव दिए गए। संवाद के दौरान अधिकारियों और व्यापारियों के बीच जीएसटी 2.0 सुधाररू नए तकनीकी बदलावों और सरलीकरण के प्रति जागरूकता, सामाजिक सुरक्षारू मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लाभ, व्यापारिक सुगमतारू जीएसटी रिटर्न, समाधान योजना और ईंट-भट्टा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान, उपस्थिति और सहभागिता, पर विस्तृत चर्चा की गई।

संवाद कार्यक्रम में व्यापार मंडल और उद्यमियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारिक प्रतिनिधि शत्रुघ्न केसरी (प्रांतीय उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल), आशीष बुधिया (अध्यक्ष, आई.आई.ए), एवं डाली अग्रहरि (महिला उद्यमी) विभागीय अधिकारी अंजेश कुमार बरनवाल एवं सत्य प्रकाश चंद्र (उपायुक्त, राज्य कर), विनोद कुमार खांगड़, सगीर अहमद खान, ओम प्रकाश शुक्ला, अरविन्द कुमार सिंह एवं जया जायसवाल (सहायक आयुक्त, राज्य कर), आनंद कुमार श्रीवास्तव एवं बाबू लाल (राज्य कर अधिकारी) सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!