News

अनकलेक्टेबल श्रेणी के 55435 ऐसे मतदाता जो एस.आई.आर.  गणना अवधि में नही कराए, 18 जनवरी को बूथ पर भर सकते है फार्म 6: उप जिला निर्वाचन अधिकारी

मीरजापुर।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 15 जनवरी, 2026 के द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान दिनांक 18.01.2026 को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियों एवं ए.एस.डी.डी (अनुपस्थित, शिफ्टेट, मृतक, डुप्लीकेट) लिस्ट पढ़े जाने हेतु सम्यक विचारोपरान्त दिनांक 18.01.2026 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 04.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

एस.आई.आर. गणना अवधि के दौरान इस जनपद में निम्नानुसार अनकलेक्टेबल श्रेणी के मतदाता बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मार्क किये गये थे यथा विधानसभी 395 छानबे में Death 9526, Untraceable/Absent 9335, Permanently Shifted 25501, Already Enrolled 7316, Others 272, Total 51950, 396 मीरजापुर में Death 13351, Untraceable/Absent 32511, Permanently Shifted 46870, Already Enrolled 7306, Others 641, Total 100679, विधान सभा 397 मझवां Death 11256, Untraceable/Absent 16268, Permanently Shifted 34227, Already Enrolled 7603, Others 555, Total 69909, विधान सभा 398 चुनार Death 8964, Untraceable/Absent 16052, Permanently Shifted 33029, Already Enrolled 6425, Others 318, Total 64788, विधान सभा 399 मड़िहान Death 10736, Untraceable/Absent 8858, Permanently Shifted 29648, Already Enrolled 6035, Others 158, Total 55435 हैं।

 अनकलेक्टेबल श्रेणी के ऐसे मतदाता जो एस.आई.आर. की गणना अवधि में अपने घर से बाहर रहता था तथा उसका गणना फार्म बी.एल.ओ. को प्राप्त नहीं होने के कारण अनकलेक्टेबल श्रेणी में दर्ज हो गया है परन्तु अब वह अपने घर वापस आ गया है तथा सामान्य निवासी होने के आधार पर मतदाता बनने की पात्रता रखता है तो वह कल दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को अपने बूथ पर उपस्थित होकर फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित) भरकर अपने बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा सकता है। समस्त जन सामान्य / मतदाता से अपील है कि कल दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को बी.एल.ओ. द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़े जाते समय बूथ पर उपस्थित होकर अपना नाम जांच लें।

यदि किन्ही कारणवश आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम न हो अथवा ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 01.01.2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो गयी हो, सम्बन्धित बी.एल.ओ. को फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित) भरकर उपलब्ध करा दें। इसी प्रकार मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि में संशोधन कराने हेतु फार्म-8 भरकर सम्बन्धित बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें। इसी प्रकार मतदाता सूची में सम्मिलित किसी नाम पर आपत्ति के लिए फार्म 7 भरकर जमा किया जा सकता है। इस तिथि पर जनपद के उच्च अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!