News

₹20 लाख के अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर/सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार, 16 जनवरी को पुलिस टीम द्वारा ने मुखबिर की सूचना पर सघन वाहन चेकिंग कर स्विफ्ट डिजायर कार सवार 2 व्यक्तियों क्रमशः भूपेन्द्र पटेल पुत्र मोहन लाल पटेल निवासी अमोघ थाना पवारा जनपद जौनपुर व रामचरन वर्मा पुत्र स्व0 दुखी राम वर्मा निवासी भाटीं खुर्द थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली, तो कार में 27 बण्डलों में छिपाकर रखा हुआ कुल 28.135 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार वाहन संख्या डीएल 2 सीएएस 2285 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे उड़ीसा से स्विफ्ट डिजायर कार में छिपाकर गांजा लादकर प्रतापगढ़ ले जाते है, जहां मांग के अनुसार सप्लाई करते हैं, उनके द्वारा यह भी बताया गया कि प्रत्येक चक्कर सप्लाई का उन्हे 10 हजार रूपये प्राप्त होते है, प्राप्त पैसे से भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उनि विनोद कुमार सिंह प्रभारी चौकी बरकछा थाना को0 देहात, उनि रमाशंकर यादव, मु0आ0 गोविन्द यादव, राजेश कुमार भारती व संजय कुमार रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!