मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, स्टाफ मीटिंग, सी0ए0 डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0 की समीक्षा करते हुये सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्राप्त संदर्भो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये नियमित लागिन भी किया जाय। उन्होने कहा कि गलत आख्या अपलोड न की जाय यदि ऐसा पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यावाही की जायेगी। बैठक में अधिशासी अभियंता जल ग्रामीण, प्रभागीय वनाधिकारी के अधिक अंसतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 राजस्व को निर्देशित करते हुए वे स्वंय भी अपने स्तर से समीक्षा करते हुए अधिक प्राप्त हो असंुष्ट फीडबैक में सुधार करवाए। कर करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि 10 बड़े बकायेदारो को चिन्हित करते हुए आरसी जारी कर वसूली की भी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि 05 वर्ष से अधिक पुराने लम्बित मुकदमो को सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कोर्ट में बैठते हुए अधिक से अधिक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में भू-राजस्व, जलकर, विद्युत बकाया, स्टांप एवं निबंधन शुल्क, जी0एस0टी0, परिवहन, आबकारी, नगरीय निकाय, मंडी, खनन, बाट माप की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करें।
सी0एम0 डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा में जिलाधिकारी ने ए श्रेणी लाने वाले अधिकारियो की प्रशंसा करते हुए बी0, सी0, डी0 श्रेणी वाले अधिकारियो को निर्देशित करे हुए कहा कि ए श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियो से सीख लेते हुए अगले माह प्रगति में सुधार लाते हुए ए श्रेणी लाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अंशुल हिन्दल सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



