पड़री, मीरजापुर।
विकास खण्ड पहाड़ी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रांगण में रविवार को विशाल कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवलोक क्रिकेट क्लब पड़री द्वारा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानसंघ के संघ ब्लॉक अध्यक्ष व्यास जी बिंद ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में प्रधान संघ के जिला प्रभारी रामदेव सरोज, पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह, शिव बाबा सिंह, मंगला राय, मंटू चौबे, अमलेश प्रजापति, सिद्धार्थ सिंह, विजयमणि सिंह, संजय सिंह कप्तान, बेंचूलाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुतरिहा पैंथर क्रिकेट टीम और पांडेय स्पोर्टिंग क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुतरिहा टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडेय स्पोर्टिंग टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे पुतरिहा पैंथर टीम ने मैच जीत लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए पुतरिहा पैंथर टीम के खिलाड़ी सौरभ को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वरुण सोनकर, अरविंद मोदनवाल, आकाश मोदनवाल, प्रियांशु मोदनवाल, शिवम तिवारी, दिनेश कुमार, अनुज अग्रहरी, संतोष बिंद, दिलीप मोदनवाल, अजय यादव और लल्लू माली सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



