मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विंध्याचल विभाग के सहविभाग संघचालक नगर के विजयपुर कोठी/पहाडी ब्लाक के जौसरा निवासी स्मृतिशेष धर्मराज सिंह का गत दिनो असामयिक निधन हो गया था। मृतात्मा की शांति के लिए सोमवार, 19 जनवरी 2026 को सायं 3:30 बजे संघ कार्यालय दुर्गा बाजार मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संघ विचार परिवार के कारःयकर्ता पदाधिकारियो ने उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी ने उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र-सेवा को याद करते हुए कहाकि उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रांत घोष प्रमुख रहे राम मिलन जी ने उनके साथ जजो से मुलाकात एवं उन्हे पुस्तक भेंट करने की संस्मरण को साझा किया। नगर संघचालक अशोक सोनी ने कहाकि अपने देश समाज के लिए कार्य करने वाले धर्मराज जी कार्यकर्ताओ के विकास की चिंता करते थे।
कहाकि जिनकी याद मे हम इकट्ठा होते है वे महापुरुष होते है। कहाकि वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे का भाव रखने वाले कर्त्व्यनिष्ठ कार्यकर्या थे। राजकुमार जी ने कहाकि जब जिला व्यवस्था प्रमुख बना, तो वे विभाग कार्यवाह थे, बैठाकर समझाए कि कैसे आय व्यय का आना पाई का हिसाब रखना है। एक अभिभावक के रुप मे खडे रहते थे। कार्यकर्ता निर्माण पर ध्यान देते थे।
जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख गुंजन चौधरी ने कहाकि विभाग संघचालक तिलकधारी जी के कुछ ही दिनो बाद सह विभाग संघचालक धर्मराज जी का जाना संघ परिवार के लिए दूखद एवं अपूरणीय क्षति है। नगर प्रचारक अंजनी जी ने कहकि कार्यकर्ताओ से आत्मीय संबंध बनाए रखने और नये स्वयंसेवक बनाने की प्रेरणा देते रहते थे।
विभाग प्रचारक कौशल किशोर, विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद त्रिपाठी, जिला प्रचारक रजत प्रताप, जिला संघचालक शरद चंद्र उपाध्याय, जिला कार्यवाह प्रविंद्र शर्मा, नगर प्रचारक अंजनी, नगर संघचालक अशोक सोनी, सह नगर शारीरिक प्रमुख अर्जुन गुप्ता, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विमलेश अग्रहरि, इंजीनियर विवेक बरनवाल, विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण दूबे, बरियाघाट रामलीला कमेटी के संरक्षक सतीश सर्राफ, सह जिला कार्यवाह रामबालक, आशुकांत चुनाहे, राजेश शाह, जिला शारीरिक प्रमुख मनोज, गुंजन चौधरी, चंद्रांशु गोयल, अलंकार जायसवाल, सक्षम से सुभाष सिंह, श्रीधर पाल, जिला सेवा प्रमुख कवि सिंह, विभाग प्रचार विभाग सुनील दूबे, बिन्दू जी, संतोष मिश्रा, प्रमोद दुबे आदि रहे। संचालन नगर कार्यवाह लखन जी ने किया।



