News

टोलकर्मियों द्वारा अधिवक्ता से दुर्व्यहार के विरोध में अधिवक्ता हुए मुखर

चुनार, मीरजापुर। हैदरगढ टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा अधिवक्ता से किए गए दुर्व्यहार के विरोध में सोमवार को नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के अगुवाई मे अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण कर जमकर नारेबाजी की। नितिन गडकरी केन्द्रीय मंन्त्री सडक एवं परिवहन विभाग के नाम संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौपा।

मांग पत्र में टोल प्लाजा दोषी टोल कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही अधिवक्ताओं के वाहन को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग किया है। कहाकि अधिवक्ताओं को नियमित रूप से घर से कोर्ट व मुकदमे आदि के मामले में स्थलीय निरीक्षण के लिए आना जाना पड़ता है। इस दौरान पडने वाले टोल प्लाजा का शुल्क अधिवक्ताओं द्वारा भुगतान किया जाना संभव नही है।मांग पत्र के माध्यम से शासन व परिवहन मंत्रालय से अधिवक्ताओं के वाहन को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग किया गया है। इस दौरान रामविलास सिंह, अविनाश गुप्ता, जंगबहादुर सिंह, रामलखन यादव, मुन्नू गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, शीतला प्रसाद यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!