News

काली रोड एवं इंटरलॉकिंग कार्य का विधायक ने किया लोकार्पण
मीरजापुर। विधायिका मझवा श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या ने आरईएस विभाग द्वारा कराए गये
विकास खंड पहाड़ी के विभिन्न गावो मे काली रोड एवं इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। ग्राम सभा नकटी मिश्रौली में विदा मौर्य के घर से रमाकांत के घर होते हुए काली रोड तक इंटरलॉकिंग का कार्य, जिसकी लंबाई 158 मी एवं कार्य के लागत 9.32 लाख है।
विकास खंड पहाड़ी मे ही ग्राम सभा सिद्धी में नाला से अगनु मौर्य के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य, जिसकी लंबाई – 404.00 मी0 एवं कार्य की लागत 24.26 लाख है।
इस कार्य का विधायिका मझवा श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या द्वारा लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण में उपस्थित विधायिका मझवा सुचिस्मिता मौर्या, मंडल अध्यक्ष पहाड़ी अशोक कुमार मौर्या, विजय नारायण तिवारी, अगनू मौर्या, विद्या मौर्या, पूर्व प्रधान पप्पू प्रजापति, वर्तमान प्रधान राम सागर भारती, मंगला पटेल एवं ठेकेदार राम कुमार मौर्या, कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता पीयूष एवं संबंधित ग्राम सभा के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!