News

सत्र 2025-26 के परीक्षा के तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा

मीरजापुर।
माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में आज दिनांक 20 जनवरी, 2026 को अपराह्न 01:00 बजे कुलपति कक्ष में विश्वविद्यालय की आगामी परीक्षा सत्र 2025-26 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने की।

बैठक के दौरान परीक्षा समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय की समस्त परीक्षाएँ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी, 2026 से प्रारम्भ की जाएँगी। परीक्षा सत्र 2025-26 को सुचारू, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक में परीक्षा केन्द्रों, नोडल केन्द्रों, प्रशासनिक, वित्तीय, तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई।

कुलपति ने परीक्षा प्रक्रिया को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन के प्रत्येक चरण में अनुशासन, पारदर्शिता एवं शुचिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, पर्यवेक्षण, उत्तर पुस्तिकाओं का संधारण, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं परिणाम प्रकाशन तक प्रत्येक स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

बैठक में उपस्थित परीक्षा संचालन समिति के सभी सदस्यों ने यह आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर बैठक में परीक्षा नियंत्रक, प्रो0 देवेन्द्र पाण्डेय, प्रो0 सुबेदार यादव, डा0 प्रांकुर आनन्द, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, उप-कुलसचिव एवं दोनों सहायक कुलसचिव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान परीक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा अब तक की गई तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

कुलपति महोदया ने अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराएँ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!