मीरजापुर।
थाना कोतवाली देहात पर दो अलग-अलग पीड़िताओं के द्वारा 2 अगल-अलग तहरीर दी गयी थी जिसमें कि गंभीर आरोप के साथ-साथ यह भी अंकित कराया गया था कि ये लड़के इन पीडिताओं के साथ पहले दोस्ती कर, फिर इन्हे बरगला कर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य कर रहे है । प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0-32/2026 धारा-74, 308(2), 352, 351(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व मु0अ0सं0-33/2026 धारा-74, 308(5), 352, 351(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु “सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा एसओजी, थाना को0कटरा, को0शहर व को0देहात सहित 04 पुलिस टीमों का गठन कर पूरे घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
विवेचना के क्रम में दिनांकः 20.01.2026 को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों मोहम्मद शेख अली आलम पुत्र मुमताज आलम निवासी नटवां मिल्लत नगर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, फैजल खान पुत्र अनवार अहमद खान निवासी गोसाई तालाब नियर मस्जिद थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा इनसे प्राप्त मोबाइल एवं अन्य डिजिटल एविडेंस एवं साक्ष्य संकलन करते हुए 2 अन्य अभियुक्तों जहीर पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं वाहिनी पीएसी रोड़ रैबना थाना को0 देहात जनपद मीरजापुर व शादाब पुत्र तौहीद आलम निवासी 3बी प्रतापपुर कमैछा थाना चाँदा जनपद सुल्तानपुर (हालपता-साईं गार्डेन हयातनगर) को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
विवेचना के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त जहीर केजीएन-01 जिम का मालिक है इसके अलावा केजीएन-02, केजीएन-03 व आयरन फायर से भी अभियुक्त लगातार जुडे रहे है । पीडिताएं पहले केजीएन जिम में जाया करती थी। घटना की संवेदनशीलता तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर इन सभी जिमों को पुलिस द्वारा सील करा दिया गया है जिससे साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सकें। आज दिनांकः 22.01.2026 को थाना को0देहात व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त फरीद को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। यह घटना तब हुई जब मुख्य वांछित अभियुक्त के खड़ंजाफाल अन्तर्गत छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई।
जिसपर पुलिस टीमों द्वारा मौके पर दबिश दी गयी तो गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी, जिसमें धर्मांतरण में मुख्य वांछित अभियुक्त फरीद अहमद पुत्र अशरफ अली निवासी पक्की सराय घंटाघर थाना को0 शहर जनपद मीरजापुर के बाएं पैर में गोली लगी है । पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है, मौके से मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया ।
घायल अभियुक्त फरीद से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य संकलन के दौरान अभियोग में वांछित एक अन्य अभियुक्त इरशाद खां पुत्र शेराज खां निवासी बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर को भी थाना को0देहात पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है एवं इन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
अब तक गिरफ्तार अभियुक्तगण मोहम्मद शेख अली आलम पुत्र मुमताज आलम निवासी नटवां मिल्लत नगर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-31वर्ष, फैजल खान पुत्र अनवार अहमद खान निवासी गोसाई तालाब नियर मस्जिद थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-34 वर्ष जहीर पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं वाहिनी पीएसी रोड़ रैबना थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-32 वर्ष, शादाब पुत्र तौहीद आलम निवासी 3बी प्रतापपुर कमैछा थाना चाँदा जनपद सुल्तानपुर(हालपता-साईं गार्डेन हयातनगर), उम्र करीब-36 वर्ष, फरीद अहमद पुत्र अशरफ अली निवासी पक्की सराय घंटाघर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-28 वर्ष `(पुलिस मुठभेड़)`, इरशाद खां पुत्र शेराज खां निवासी बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब-40 वर्ष।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम के द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी, साथ ही साथ इन अभियुक्तों से प्राप्त मोबाइल फोन एवं मोबाइल फोन में मौजूद इलेक्ट्रानिक डेटा का गहन विश्लेषण किया गया एवं उसके आधार पर इनसे अलग-अलग पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इन अभियुक्तों का एक गैंग है और इनके द्वारा जिम का संचालन करते हुए अपने कुछ चुनिन्दा जिम ट्रेनर के माध्यम से ये लोग इस आपराधिक कृत्य को कारित कर रहे है । यह भी ज्ञात हुआ कि इनके सदस्यों के द्वारा भोली-भाली महिलाओं एवं युवतियों को जिम में ट्रेनिंग के बहाने एवं उनको आकर्षित करने के लिए विभिन्न तरीके से सम्पर्क में रहते थे ।
पहले ये जिम में ट्रेनर के माध्यम से विशेष ट्रेनिंग के बारें में बताते थे एवं पुनः उनके फोटो या उनसे अपनी नजदीकीयां बनाकर सेल्फी लेकर उनसे संपर्क बना लेते थे एवं मोबाइल में एप के जरिए अथवा एआई फोटो बनाकर भी उनसे बाहर मिलने का दबाव बनाते थे। पूछताछ के दौरान ये भी ज्ञात हुआ कि ये लोग इसी रणनीति के तहत उन्हे बहला-फुसला कर बरगला कर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे एवं धर्म परिवर्तन कराते थे। इनके द्वारा पीड़िता से रुपया लेने की बात ज्ञात हुई है इनके द्वारा यह भी बताया गया कि इनके द्वारा यह रुपया अधिकतर नगद/कैश लिया जाता था एवं उसका आपस में बटवारा भी अधिकतर नगद ही किया जाता था।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों से प्राप्त आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं इनके अकाउंट नम्बर की गहन छानबीन पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है । पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि जिम के संचालकों का जो गिरोह है उसमें इमरान, जहीर, अलीशेख, फरीद व इरशाद की मुख्य भूमिका है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इन अभियुक्तों के द्वारा अपना एक लोकल नेटवर्क बनाया गया है जिसमें की ये सभी लोग आपस में बात करके इन गतिविधियों को अंजाम देते थे। इनके द्वारा मोबाइल फोन पर सामान्य कॉल न करके अधिकांशतया व्हाट्सएप कॉल अथवा सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर आपस में संपर्क में रहते थे जिससे कि कभी पकड़े जाने पर इनका विवरण उपलब्ध न हो सकें। एक नियमित अंतराल पर यह सभी लोग आपस में अलग-अलग स्थानों पर बैठकर कार्य करते थे और अपने मोबाइल में लिए हुए फोटो/वीडियो दूसरे लोगों को भी शेयर करते थ। जनपद मीरजापुर पुलिस के द्वारा उपरोक्त अभियोगों की विवेचना गहनता से की जा रही है। अब तक की गिरफ्तारी से मिले इनपुट के आधार पर 02 टीमें अलग-अलग स्थानों पर कार्य कर रहीं हैं।
घटना में संलिप्त पाए जाने पर अभियुक्तों के विरूद्ध कठोरत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम, निरीक्षक अमित मिश्रा प्रभारी निरीक्षक को0देहात मय पुलिस टीम, उप-निरीक्षक दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष को0शहर मय पुलिस टीम, उप-निरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष को0कटरा मय पुलिस टीम रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उपरोक्त प्रकरण में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹ 25,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।



