News

तहसील सदर व महुवरिया के आस पास कल रहेगा 10 मिनट का ब्लैक आउट, बंद रहेंगी बिजली

नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जंयती पराक्रम दिवस पर बी0एल0जे0 ग्राउंड में किया जाएगा माॅकड्रिल व ब्लैक आउट का प्रदर्शन

मीरजापुर।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती को शासन के निर्देश के क्रम में पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्देश लिया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में स्थानीय बी0एल0जे0 ग्राउंड महुवरिया में हवाई हमलो से बचाव अभ्यास के दृष्टिगत 10 मिनट का ब्लैक आउट एवं विभिन्न वालंटियर्स के द्वारा आपत स्थिति व आपदाओ से बचाव के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार माॅक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह ने बताया कि पराक्रम दिवस पर बी0एल0जे0 ग्राउंड महुवरिया में सांय 06 बजे से कार्यक्रम शुभारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारम्भ में दो निमट तक ऊची-नीची आवाज में चेतावनी सायरन बजाया जाएगा। तत्पश्चात तहसील सदर, महुवरिया के अपास क्षेत्र/नगर क्षेत्र में 10 मिनट की अवधि तक बिजली बन्द कर दी जाएगी।

घरो की जाइटे बंद रहेंगी मोबाइल व अन्य माध्यमो से समस्त प्रकार के प्रकाश व्यवस्था पूर्णतया बन्द रहेगा। उन्होंने उपरोक्त क्षेत्र के नगरवासियों से अपील करते हुए भी कहा कि चेतावनी सायरन बजने के तत्काल बाद सभी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था बन्द करे दे। यह ब्लैक आउट 10 मिनट तक रहेगा तत्पश्चात आपदा मित्रो, नागरिक सुरक्षा कोर प्रतिनिधियो, एन0सी0सी0/एन0एस0एस0, युवा कल्याण विभाग व नेहरू युवा केन्द्र के स्वंय सेवको, पुलिस कर्मियो व फायर बिग्रेड के जवानो के द्वारा हवाई हमले के दौरान बम बिस्फोट के बाद स्वंय को बचने व लोगो को शेल्डर हाउस, अस्पताल पहुंचाने, आग लगने पर आग बुझाने व घायलो के उपचार आदि का अभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट के समापन पर ऊंची आवाज का सायरन बजेगा जिसके बाद ब्लैक आउट की कार्यवाही समाप्त की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी नगरवासियो, पत्रकार बंधुओ व अन्य सम्बन्धित लोगो को बचाव कार्य व माॅक ड्रिल/ब्लैक आउट देखने/प्रशिक्षित होने के लिए बी0एल0जे0 ग्राउंड पर उपस्थित होकर ब्लैक आउट व माॅक ड्रिल में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!