मीरजापुर।
नारघाट स्थित शहीद उद्यान में गुरुवार को आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति समिति के तत्वावधान में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) सोहन श्रीमाली उपस्थित रहे। उनके साथ नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, कार्यक्रम संयोजक अर्जुन सोनकर तथा पूर्व काशी क्षेत्र मंत्री रविशंकर साहू ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। अतिथियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।
श्रीमाली ने कहाकि नेताजी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, त्याग और स्वाभिमान के साथ राष्ट्र के लिए कार्य करने की सीख देता है। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान विचारक भी थे, जिनके आदर्श आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहाकि युवा पीढ़ी को नेताजी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। स्मृति समिति के अध्यक्ष कमला प्रसाद शर्मा, पूर्व भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री रवि शंकर साहू, डॉली अग्रहरी मंडल अध्यक्ष नगर पूर्वी, नितिन विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष नगर पश्चिमी, सचिन जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, श्याम सिंह, अर्जुन सोनकर, श्याम सिंह, सुरेश जयसवाल, इंद्रेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, सोलू पंडा, विकास मोदनवाल, आयुष केसरवानी आदि रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और नेताजी अमर रहें के नारों के साथ हुआ।



