News

34 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का विधायक ने किया लोकार्पण

पड़री, मीरजापुर।
विकास खंड पहाड़ी के ग्राम नकटी मिश्रौली एवं सिद्धी में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण शुक्रवार को मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने किया। लगभग 34 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली लोकार्पण से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बताते चले कि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग की ओर से ग्राम नकटी मिश्रौली में लगभग साढ़े नौ लाख रुपये की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। वहीं, ग्राम सिद्धी में करीब 24 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए नकटी मिश्रौली में विद्या मौर्य के घर से मुख्य सड़क तक तथा ग्राम सिद्धी में अगनू मौर्य के घर से नाले तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहाकि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली एवं जल निकासी का मजबूत होना बेहद आवश्यक है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत कराती रहती हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण से गांव की तस्वीर बदलेगी और आमजन को दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, अगनु मौर्य, विजय नारायण तिवारी, विद्या मौर्य, पप्पू प्रजापति, ग्राम प्रधान रामसागर भारती, अधिशाशी अभियंता इंजीनियर पूजा रानी, अवर अभियंता पीयूष सहित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!