News

आईआईए की बैठक मे उपनिदेशक उद्यान ने कृषि आधारित उद्योग लगाने उद्यमियो को किया प्रोत्साहित; विभिन्न योजनाओ, सब्सिडी आदि की दी विस्तार से जानकारी

मीरजापुर।
शुक्रवार, 23 जनवरी को इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक महंत शिवाला स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक के विशिष्ट अतिथि उप निदेशक उद्यान मेवा राम रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चैप्टर चैयरमैन आशीष बुधिया ने मिर्जापुर में कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा IIA सदस्यों से इस क्षेत्र में आगे आने को कहा। वर्तमान परिवेश में कृषि क्षेत्र में कदम बढ़ाने का आवाहन किया, जिससे जनपद के किसानों को भी लाभ हो तथा जनपद में रोजगार बढ़े, ताकि किहानो की आय भी दोगुनी हो और उनकी ऊपज को अच्छा बाजार और कीमत मिल सके।

वैठक मे मुख्य अतिथि का परिचय तथा भारत सरकार में प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी हेतु सारी औपचारिकता संस्था मुख्य अतिथि का परिचय तथा भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी हेतु सह मंडली सचिव मनोज खंडेलवाल द्वारा दिया गया।

मंडल अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल द्वारा सदस्यों को अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने हेतु आगे आने को कहा। कार्यक्रम के अतिथि उद्यान अधिकारी मेवा राम ने कहा कि मिर्जापुर के उद्यमियों को प्रदेश के किसानों की उपज की सुरक्षा तथा उचित मूल्य लेने हेतु उद्योग जगत को आगे आने के लिए सुझाव दिया, जिससे किसान तथा उद्योग दोनों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उद्योग लगाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की भी पूरी जानकारी दी।

बैठक में संस्था के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें मुख्य रूप से नरेश सिंह, कल्याण अग्रहरि, संजय रैदानी, विष्णु खंडेलवाल, एस के पांडेय, अधिराज दत्त, दुर्गा प्रसाद चौधरी, राम नारायण सोनकर, अंकुर जायसवाल, हिमांशु अग्रवाल, चंद्र मोहन वासन, अश्वनी जैन, हरि नारायण पटेल, कार्तिकेय अग्रवात आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!