News

मां विन्ध्यवासिनी धाम में दर्शनार्थियो को प्रसाद के रूप में मिलेगा मौसम के अनुरूप फलदार पौध: मण्डलायुक्त

0 जनपद न्यायधीश, मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने विन्ध्यवासिनी मन्दिर प्रांगण में पौधो का महाप्रसाद वितरण काउंटर का फीता काटकर किया शुभारम्भ

0 प्रमुख रूप से सभी प्रकार के फलदार पौधो का वितरण इच्छुक दर्शनार्थियो को किया जाएगा
0 दस कन्याओ के पालन से मिलने वाला लाभ एक वृक्ष को रोपित कर बड़ा करने से मिलता है: जिलाधिकारी
मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आज बंसत पंचमी के शुभ अवसर पर जनपद न्यायधीश अरविन्द कुमार मिश्र ।।, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के द्वारा मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर प्रांगण से पौधो का महाप्रसाद के रूप में दर्शनार्थियो को वितरण करने के दृष्टिगत काउंटर का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि जिलाधिकारी का अत्यंत ही एक चमत्कारिक व सराहनीय निर्णय लिया गया है कि मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में जो भी दर्शनार्थी आयेंगे आने जाने वाले मौसम के अनुरूप निशुल्क फलदार वृक्ष के पौध तथा सीजन आने पर फल व सब्जियो के भी पौध प्रदान किएं जायेंगे।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम निशुल्क व अनवरत चलेगा।

मण्डलायुक्त ने कहा कि जिनकी भी इच्छा हो जिनके घर में फलदार पौध लगाने की जगह हो उन सभी को निशुल्क पौध का वितरण मां के धाम में काउंटर के माध्यम से किया जाएगा।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि पर्यावरण में वृक्ष का अपना बड़ा महत्व है उसके अलावा धार्मिक रूप से पौधो का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 10 पुत्रों को पालने से मिलने वाला पुण्य लाभ एक कन्या के पालन से मिलता है तथा 10 कन्याओं के पालन से मिलने वाला लाभ एक वृक्ष को रोपित कर उसका पोषण करते हुए बड़ा करने से मिलता है।

उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद के स्वरूप में यहां भक्तगण जब दर्शन करने आ रहे है उनको मां के आशीर्वाद से महाप्रसाद के रूप में वृ़़़क्षो के वितरण का कार्यक्रम आज बसंत पंचती के अवसर शुभारम्भ किया गया है, जो अवनरत चलता रहेगा।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताय कि भक्तो के लिए सुविधाओं के लिए नवरात्र से महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था किया गया है। इसी प्रकार श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत मन्दिर प्रांगण में अनेक कार्य कराए जा रहे है।

ठंड के समय में दर्शनार्थियो के लिए अलाव आदि की भी व्यवस्था कराई गई थी, मन्दिर प्रांगण के अन्दर हीटर लगाए जाने की व्यवस्था की गई थी इसी तरह से जैसी जब आवश्यकता होगी भक्तो के सुविधा अनुरूप में उसमें वृद्धि करने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है और हमेशा यह प्रयास रहेगा ताकि माता आशीर्वाद सुगमता से सभी को प्राप्त हो सकें। वृक्ष का वितरण व्यवस्था उप निदेशक उद्यान मीरजापुर के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप निदेशक उद्यान मेवा राम आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!