Uncategorized

मण्डलायुक्त कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजित मंच पर मतदाताओं/नागरिको को लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाए रखने के दृष्टिगत दिलाया गया शपथ

मीरजापुर 24 जनवरी 2026- मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी अधीनस्थ कार्यालयों व कार्यरत समस्त कार्मिको को मतदाता शपथ दिलाए जाने के निर्देश के क्रम मंे आज आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश के द्वारा उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियो को लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अछूण्य बनाए रखने के प्रति शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक डाॅ विश्राम, अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
इसी क्रम में जी0आई0सी0 मैदान में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो सहित सभी मतदाताओं व नागरिको को मा0 उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम श्री वैश्व नटवर गोयल एवं मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझंवा शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृज भूषण सिंह की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान के दिन निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!