राजगढ़ (मीरजापुर)।
विजयपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गगोदरा लहौरा राजगढ़ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक व अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए।
इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राएं दिव्या उपाध्याय, सोनी सिंह, आकांक्षा सिंह व शालिनी यादव सहित कुल चार छात्र-छात्राओं को सम्मान स्वरूप साइकिल वितरित की गई।
साइकिल वितरण विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि प्रेमशंकर सिंह एवं अजय कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस मौके पर संजय कुमार सिंह, मनोज सेठ, लालचंद साव, अवनीश उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, नंदू यादव, समीर, अनिल कुमार यादव, इंद्रेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रजापति व रामकिशन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



