News

राजदीप महाविद्यालय कैलहट में धधूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

मीरजापुर। राजदीप महाविद्यालय, कैलहट ,मिर्जापुर में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज को प्रातः 10:00 बजे फहराया गया तत्पश्चात भारत मां, मालती सिंह एवं राजदीप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

 कुलगीत तनु ने, स्वागत गीत उल्फत सरवर ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ई० राज बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान का निर्माण एक विस्तृत प्रक्रिया द्वारा किया गया है। भारतीय संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता की बात करता है।

भाषण प्रतियोगिता में कृतिका को प्रथम, तनु को द्वितीय और दिव्या सिंह को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।प्राचार्य डॉ० गायत्री देवी ने सभी को बधाई देते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर चंचला देवी सिंह एवं आरसी मिश्रा ने किया। डॉ प्रशांत कुमार सिंह ने संविधान को वर्तमान से जोड़ा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप नगपत्ती देवी, राजगौरव सिंह, डा० संजय कुमार पाण्डेय, डा० सुधा रानी, डा० रंजना श्रीवास्तव, डा० इमरान खान, अर्चना सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, आशीष सिंह, आशा किरण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!