News

77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड एवं देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन; सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों तथा प्रस्तुति करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

 मीरजापुर। आज दिनांक 26.01.2026 को 77वें गणतन्त्र दिवस का आयोजन “सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मीरजापुर में धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर को रंग बिरंगे फूलों, गुब्बारों एवं रंगोली से सजाया गया । इस अवसर पर पुलिसकर्मियों तथा पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया । स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया गया ।

पुलिस लाइन मीरजापुर मे आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सरकार आशीष पटेल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर सलामी दी गई । परेड का मान प्रणाम ग्रहण करने के बाद “सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर एवं परेड कमाण्डर प्रथम “गायत्री यादव” क्षेत्राधिकारी लाइन के साथ रंग बिरंगे फूलों से सुसज्जित वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया तदोपरान्त परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में हर्ष फायरिंग की गई ।

इस कार्यक्रम में मण्डल आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल-राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर-आर0पी0सिंह, जिलाधिकारी मीरजापुर-पवन कुमार गंगवार व जनपद न्यायाधीश-अरविंद कुमार मिश्रा के अतिरिक्त जनपद के विशिष्ट महानुभाव, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य नागरिकों, स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के अतिरिक्त विशाल जनसमूह उपस्थित रहा ।

भव्य परेड में 03 परेड कमाण्डर, 08 टोलियां एवं 10 वाहन दस्ता सुसज्जित एवं आकर्षक परिधानों में शामिल रहा । परेड कमाण्डर प्रथम-गायत्री यादव(क्षेत्राधिकारी लाइन), परेड कमाण्डर द्वितीय-कृष्णकान्त त्रिपाठी(उप-निरीक्षक) व परेड कमाण्डर तृतीय-बालसुमेर यादव(उप-निरीक्षक) रहें । टोली नं0-01(सशस्त्र टोली) कमाण्डर उप-निरीक्षक अभिषेक सिंह, टोली नं0-02(नागरिक टोली) कमाण्डर उप-निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा, टोली नं0-03(पुलिस कार्यालय टोली) कमाण्डर उप-निरीक्षक लल्लन सिंह यादव, टोली नं0-04(आरटीसी टोली) कमाण्डर उप-निरीक्षक शाहिद यादव, टोली नं0-05(महिला टोली) कमाण्डर उप-निरीक्षक नीलम त्रिपाठी, टोली नं0-06(कमाण्डो टोली) कमाण्डर उप-निरीक्षक रामकिशोर, टोली नं0-07(एनसीसी बालिका) कमाण्डर सना अंसारी, टोली नं0-08(एनसीसी बालक) कमाण्डर रोहित कुमार रहें।

वहीं वाहन दस्ता 1.मोटरसाइकिल वाहन दस्ता यूपी-112 कमाण्डर उप-निरीक्षक पुनीत गुप्ता 2.डायल-112 कमाण्डर उपनिरीक्षक मिठाई लाल चौहान, 3.महिला पीआरवी कमाण्डर उपनिरीक्षक राजेश राय, 4.फॉरेंसिक कमाण्डर उप-निरीक्षक विनय कुमार राय, 5.श्वान दल कमाण्डर आरक्षी अहंचल यादव, 6.एंटी रोमियो/मिशन शक्ति कमाण्डर महिला मुख्य आरक्षी शीला देवी, 7.वायरलेस कमाण्डर आरएसआई सुरेन्द्र प्रताप सिंह, 8.बज्र वाहन कमाण्डर श्यामदास अनुरागी, 9.फायर सर्विस बुलेट कमाण्डर फायरमैन कुलदीप दीक्षित व फायर सर्विस कमाण्डर एलएफएम संजय कुमार पाण्डेय, 10.एम्बुलेंस कमाण्डर रहें ।

प्रथम परेड कमाण्डर-गायत्री यादव के नेतृत्व में परेड में सम्मिलित समस्त टोलियां एवं वाहन दस्ता मंच से गुजरते हुए क्रमवार मुख्य अतिथि का अभिवादन किया । पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री के साथ परेड को सत्यनिष्ठा, स्वतंत्रता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी । इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा परेड को सम्बोधित किया गया तथा तिरंगा रंग में रंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर देशभक्ति, शांति व एकता का संदेश दिया गया ।

मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ परेड कमाण्डर से परिचय प्राप्त कर परेड में शानदार प्रदर्शन करने पर उत्साहवर्धन करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले मु0आ0चा0 परिवहन शाखा, मीरजापुर-उपेन्द्र कुमार मिश्रा को “पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय” के “सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न” से सम्मानित किया गया तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपदीय पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित यूपी-112 में नियुक्त पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा मण्डल आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर को तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नगर द्वारा जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी मीरजापुर, कमाण्डेंट पीएसी 39वीं वाहिनी सहित अन्य को स्मृति चिह्न भेंट कर गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी ।

उपरोक्त के अतिरिक्त पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा मनमोहक एवं शानदार प्रस्तुति करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई साथ ही साथ विद्यालयी अध्यापक/अध्यापिकागण को भी स्मृति चिह्न प्रदान किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन व संचालन हेतु सर्व सम्बन्धित को बधाई व शुभकामनाएं दी गयीं ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!