News

महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन क्रैश, अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत

मुंबई।
एनसीपी नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन क्रैश हुई। बता दे कि अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे, अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया।

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए X पर पोस्ट में पीएम ने लिखा है कि- ‘महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं।’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर कहा कि एक दुखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ साथी अजित पवार के निधन की सूचना से उनका मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े तीन दशकों में अजीत पवार ने महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए स्वयं को समर्पित रखा। गृहमंत्री ने इसे एनडीए परिवार के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया और पवार परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में पूरा एनडीए परिवार शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

जाने कब और क्या हुआ?

यह हादसा बुधवार को सुबह लगभग 8.45 बजे हुआ। यह क्रैश पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ। यह फ्लाइट एक प्राइवेट Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) थी, जिसे VSR ऑपरेट कर रहा था और यह मुंबई से बारामती जा रही थी। DGCA के मुताबिक, विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से भटक गया, उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह से जल कर खत्म हो गया। विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

अजित पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO). एक पर्सनल अटेंडेंट. पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर थे। अजित पवार स्थानीय चुनावों से पहले सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने के लिए अपने गृहनगर बारामती जा रहे थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!