News

प्राणघातक हमले मे घायल युवक की पीजीआई मे मौत; पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने घर पहुंचकर व्यक्त किया शोक, कहा- पीड़ित परिवार के साथ न्याय व मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक नहीं लगा तो होगा राजधानी में धरना प्रदर्शन

चुनार, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेराके पुरा गांव मे बीते दिनों घर के सामने स्थित गली में तेज गति से बाइक लेकर आने जाने से मना करने के दुसरे दिन मनबढ व सरहंग युवकों ने गिरोह गिरोहबन्द होकर घर पर चढ़कर महिला, परिवार एवं अन्य लोगों पर प्राणघातक हमला किया था जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक रविचन्द्र मौर्य की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी होने पर बुधवार को अपराह्न 3 बजे पूर्व मंत्री, स्वामी प्रसाद मौर्या गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की बात कही।और जिले के पुलिस उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले में कडी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने को कहा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है अपराधी निर्भीक होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

आज देश प्रदेश में दलित, पिछड़े वर्ग की बालिकाएं, महिलाएं सुरक्षित नही है आएं दिन इनके साथ रेप, मारपीट की घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री के महिला सुरक्षा का दावा खोखला साबित हो रहा है। पूर्व मंत्री को मौके पर मौजूद परिवार व गांव के लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस के संरक्षण में इलाके में मादक पदार्थों की बिक्री धडल्ले से की जा रही है और घटना के आरोपी भी इसमे शामिल है लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय इनको संरक्षण दे रही है।

 उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार के साथ न्याय व मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक नही लगा तो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की राजधानी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, डॉ आर. के. मौर्या, शैलेन्द्र मौर्या, राजकुमार मौर्या, इन्द्र बहादुर मौर्या, अजय मौर्या सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!