मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जालौन उरई में हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्य समिति के बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भी शिरकत की। उरई में आयोजित इस बैठक में प्रदेश भर के कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष ने मीरजापुर ब्रास इंडस्ट्रीज के उत्थान को लेकर अपनी बात कही । उन्होंने कहा कि मीरजापुर के व्यापारी अभी पुराने और परम्परागत तरीके से ही कार्य कर रहे है। इस कार्य से मीरजापुर के पच्चीस हजार लोग इस व्यवसाय से जुड़े है । इसे आधुनिक बनाने और एक ट्रेनिंग सेंटर भी खोलने के भी जरूरत है।
इसके साथ प्रदेश सरकार को इन व्यापारियों के लिए एक अलग पॉलिसी भी बनानी चाहिएं। जिससे ब्रास इंडस्ट्रीज का मजबूत बनाया जा सके।इससे पहले भी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा गया है।मै चाहता हूं इस विषय को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी अपने तरफ से पत्र लिखे,जिससे इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही हो और मीरजापुर के ब्रास उद्योग के व्यापारियों को सुविधा मिल सकें।
साथ में प्रदेश मंत्री गोवर्धन त्रिपाठी, जिला महामंत्री बिकेश्वर सिंह शामिल हुए,बैठक में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील पांडे व राजेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।



