News

मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर प्रगति की ली जानकारी
फोटोसहित
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलीय अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, मण्डलीय कार्यक्रम प्रबन्धक एवं अन्य मण्डलीय टीम के साथ मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकरी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आई0सी0डी0एस0 तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। समीक्षा बैठक का आरम्भ विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा से की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आच्छादित विभिन्न कार्यकमों जैसे वित्तीय प्रगति समीक्षा, एच0एम0आई0एस0 कार्यकम की समीक्षा, आर0सी0एच0/एन0सी0डी0/ आभा आई0डी0 (ई-कवच) कार्यक्रम की समीक्षा, कम्युनिटी प्रोसेस कार्यक्रम की समीक्षा, शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की समीक्षा, क्वालिटी एश्योरेंश कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षयरोग कार्यक्रमों की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ही यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था समर्थित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा समस्त कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए, कम प्रगति वाले बिन्दुओं पर 15 दिवस में सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मण्डलायुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त चिकित्सा इकाईयों पर चिकित्सको की ससमय उपस्थिति, जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों, चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई, मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बैठने की व्यवस्था का समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये। मण्डल में संचालित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों/गतिविधियों की नियमित अनुश्रवण व समीक्षा प्रत्येक स्तर पर किये जाने के भी निर्देश दिये गये।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!