News

गौशाला में संरक्षित गैवंशों की तस्करी मे ग्राम प्रधान सहित 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
फोटोसहित
मीरजापुर।
सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जनपद में गो-तस्करी तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में थाना सन्तनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-09/2026 धारा 3/5a/5b/8 गोवध निवारण अधिनियम के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए शुक्रवार, 30 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना सन्तनगर मय पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 3 नफर अभियुक्त श्याम बहादुर पटेल पुत्र स्व0 हीरालाल पटेल निवासी सोनबरसा थाना लालगंज (ग्राम प्रधान), दिलीप कुमार राम उर्फ सुभाष पुत्र रकसू निवासी उमापुर थाना भगवानपुर जनपद कैमूर (भभूआ) बिहार व राजेश कोल पुत्र स्व0 जीरा कोल निवासी उरुवा थाना लालगंज को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त श्याम बहादुर पटेल ग्राम-सोनबरसा का ग्राम-प्रधान है, ग्राम प्रधान श्याम बहादुर व उसके पूत्र द्वारा गौ-तस्करो के साथ मिलकर ग्राम सोनबरसा स्थित गौशाला से अपने आर्थिक लाभ के लिये अवैध तरीके से व अवैध कार्य के लिये गौवंशों को बेच दिया जाता था तथा ग्राम प्रधान श्याम बहादुर पटेल द्वारा बताया गया कि एक राजनैतिक पार्टी का जिला-अध्यक्ष भी है। पकड़े गये अभियुक्तों से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
श्याम बहादुर ग्राम प्रधान के ऊपर
मु0अ0सं0 251/2021 धारा 186,323,427,405,406 भादवि थाना लालगंज मे पहले से दर्ज है।
दिलीप कुमार राम के खिलाफ भी प्रयागराज और सोनभद्र मे मुकदमे दर्ज है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मेप्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मय पुलिस टीम थाना सन्तनगर, उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव व उप निरीक्षक रामकृपाल यादव मय पुलिस टीम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!