News

ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹1,09,997 पीड़ितो के खाते में कराया वापस
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। आवेदक विनोद कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी टिकरा खडण्जा थाना अहरौरा द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक आठ अगस्त 2025 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के ह्वाटसप पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया। आवेदक के कार्ड देखने के बाद एक स्कैनर खुला जिसके बाद आवेदक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, जब आवेदक अपना मोबाइल ऑन किया तो उसके मोबाइल से कुल धनराशि 1,04997 की राशि डेविट के मैसेज आने लगे। इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है।
सोमेन बर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान कटी सम्पूर्ण धनराशि 1,04997 रुपए आवेदक के खाते वापस कराए गए। वही, आवेदक जितेंन्द्र कुमार सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी वियाहुर थाना अहरौरा ने 18 नवंबर को थाना अहरौरा की साइबर सेल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल करके पैसे भेजने की बात कर क्रेडिट का मैसेज भेजकर पीड़ित के खाते से ₹ 20,000 रुपए ट्रांसफर करा लिया गया। इसमें भी थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान घटना उपरोक्त से सम्बन्धित धनराशि 5,000 रुपए को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। खाते में पैसे वापस आने पर आवेदको द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना अहरौरा साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। साइबर सेल टीम मे
उपनिरीक्षक अजय मिश्र, थानाध्यक्ष, मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह, आरक्षी पवन गुप्ता व महिला आरक्षी महिमा उपाध्याय, साइबर सेल, थाना अहरौरा शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!