Uncategorized

एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया
फोटोसहित
मीरजापुर।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की चल रही स्नातक सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए केंद्रीय सचल दल संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में डॉ अमित कुमार सिंह और डॉ विजय ज्योति ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवां में एल एल बी तृतीय सेमेस्टर के एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की गई। दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एल एल बी तृतीय सेमेस्टर और बी ए पंचम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान साई इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ कॉलेज, मथुरा कॉलेज ऑफ़ लॉ, ज्ञानंदा लॉ कॉलेज, श्री लक्ष्मण सिंह गहरवार विधि महाविद्यालय, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, बरेवा, रामललित सिंह विधि महाविद्यालय आदि परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के कक्षों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की गहन तलाशी ली गई और सीसी कैमरों की जांच की गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!