News

एलपीए बेस्ट लाइब्रेरियन अवार्ड- 2026 (विशिष्ट श्रेणी) पुरस्कार से सम्मानित

मीरजापुर।

उ.प्र. पुस्तकालय संघ लखनऊ शाखा के वरिष्ठ सदस्य और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. विष्णु श्रीवास्तव को राजीव गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, अरुणांचल प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन I-KOAL 2026 के अवसर पर कुलपति प्रो. एस के नायक और एलपीए के अध्यक्ष डॉ. रामानन्द मालवीय, सेक्रेटरी डॉ. सलेक चंद और डॉ. सुधीर कुमार जेना की उपस्थिति में एलपीए बेस्ट लाइब्रेरियन अवार्ड- 2026 (विशिष्ट श्रेणी) से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार उन्हें कानूनी सेवाओं के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व और संस्थागत योगदान के लिए दिया गया। डॉ. विष्णु श्रीवास्तव लखनऊ विश्वविद्यालय के अलुमनाई हैं और विगत 28 वर्षो से उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पुस्तकालय में कार्यरत हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!