News

डीआईजी व डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिला जेल का किया निरीक्षण

0 जेल में निरूद्ध बन्दियो से मिल रही सुविधाओं व समस्याओं के बारे में वार्ता कर ली जानकारी

0 बन्दियो के साथ सदव्यवहार करने के साथ ही जेल नियमो का अनुपालन कराना सुनिश्चित कराए सुरक्षा कर्मी: जिलाधिकारी
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस उप महानिरीक्षक सोमेन बर्मा ने शनिवार दोपहर लगभग एक बजे के आस पास जिला कारागार पहुंचकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के बाउंड्रीवाल की तरफ भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा जेल अधीक्षक को सुरक्षा के दृष्टिगत चारो तरफ कड़ी निगरानी, सुरक्षा कर्मियो के द्वारा कड़ी सुरक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात दोनो अधिकारियों द्वारा बैरको में निरूद्ध कैदियो मुलाकात कर जेल में मिल रही सुविधाओं तथा बीमार कैदियो के उपचार के बारे में वार्ता कर जानकारी ली। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बन्दियों से कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो निडर होकर अवगत करा सकता है।

तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा जेल के रजिस्टरों/पत्रावलियो का भी अवलोकन किया गया। कारागार में तैनात सब इंसपेक्टर, सिपाही/सुरक्षाकर्मियो की बैठक कर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि निरूद्ध बन्दियों के साथ सुरक्षाकर्मी अच्छा व्यवहार करे परन्तु जेल के नियमो का अक्षरशः अनुपालन भी कराना सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर शासन द्वारा जेल निमयों केे लिए दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन कराया जाए। किसी स्तर पर लापरवाही व सुरक्षा के साथ ढील बर्दाशत नही की जाएगी। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद चैधरी, जेलर उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!