News

गो तस्करी मामले में दुबार देवघटा सोनवर्षा के प्रधान हटाते हुए वीडीओ व पशुधन प्रसार अधिकारी को निलम्बित

0 डीएम ने एसडीएम लालगंज से नियमानुसार ग्रामसभा की बैठक कराते हुए चयनित सदस्यो में से किसी एक सदस्य को अस्थायी ग्राम प्रधान पद का प्रभार देने का दिया निर्देश

फोटोहित
मीरजापुर। गो तस्करी के मामले को गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा दोषी व्यक्तियो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान दुबार देवघटा सोनवर्षा विकास खण्ड लालगंज के ग्राम प्रधान श्याम बहादुर पटेल को पंचायत राज अधिनियम-1947 की धारा-12 के तहत तत्काल प्रभाव से ग्राम पद से हटा दिया गया है। इसी क्रम में जांचोपरान्त दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत केे ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण लाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहाकि उक्त ग्राम के विकास कार्यो को सुचारू रूप से संचालित करने के दृष्टिगत नियमानुसार ग्राम पंचायत/ग्रामसभा की बैठक कराते हुए ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यो में से किसी एक सदस्य का नाम अस्थायी ग्राम प्रधान का पद तत्काल प्रस्तावित करना सुनिश्चित करें।

निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल उरूवा सोनवर्षा लालगंज में अभिलेखीय एवं स्थल संरक्षित गोवंशो की संख्या में भिन्नता पाए जाने, गोवंश आश्रय स्थल पर रखे गए समस्य गोवंशीयोें का टैटिंग नही होने तथा शासकीय कार्यो में रूचि नहीं लेने एवं सौपे गए दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही शिथिलता बरतने इत्यादि कृत्यों के लिए जगदम्बा प्रसाद सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी, राजकीय पशु सेवा केन्द्र, लहगंपुर, विकास खण्ड लालगंज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!