News

शिव मंदिर वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में अखण्ड रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन

चुनार, मीरजापुर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष तहसील प्रांगण में स्थित प्राचीन गौरी शंकर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रातः 7.00 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जो शनिवार को प्रातः उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा सपत्नीक अभिषेक, आरती किया।

तत्पश्चात दोपहर 1.00 बजे से प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान विधायक अनुराग सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, राकेश मिश्रा, प्रशान्त, लेखपाल संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अजय मिश्रा, लेखपाल संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह एडवोकेट, शिवअचल मौर्या एड0, कमलेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में तहसील कर्मी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!