News

श्री चित्रगुप्त जी के शोभायात्रा के कुशल व सुचारू संचालन हेतु कुल 23 सदस्यीय आयोजन समिति का किया गठन

मीरजापुर। भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर निकाली जाने वाली “भव्य शोभायात्रा” की तैयारियों के दृष्टिगत अग्रणी सामाजिक संस्था “के. एस. पी. ट्रस्ट” के तत्वावधान में आयोजन समिति की एक बैठक ए. एस. जुबिली इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित आवास पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में आगामी चैत्र पूर्णिमा, 2 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर विगत वर्ष की भांति “भव्य शोभायात्रा” निकालने हेतु विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई, साथ ही शोभायात्रा हेतु अनुमानित बजट व उमड़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शोभायात्रा के कुशल व सुचारू संचालन हेतु कुल 23 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसके सदस्यों की संख्या समिति की अगली बैठकों में आवश्यकतानुसार बढ़ाए जाने का निर्णय भी लिया गया।

शोभायात्रा को और भी दिव्य, नव्य व भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु सर्वसम्मति से शिवम श्रीवास्तव को कार्यक्रम संयोजक तथा पंकज श्रीवास्तव को आयोजन समिति का कोषाध्यक्ष व रजत श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता हेतु आयोजन समिति की अगली बैठकों में कार्यक्रम सह – संयोजक के पदों पर भी विभिन्न सक्रिय जनों के मनोनयन का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, एड. सुशील श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव व राजेश श्रीवास्तव इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!