News

नाजायज देशी शराब के साथ रेलवे स्टेशन से दो आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर। दिनांक 31.01.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्रीप्रकाश डी, पुलिस अधीक्षक रेलवेश्री प्रशान्त वर्मा के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र बहादुर सिंह थाना जीआरपी मिर्जापुर के कुशल निर्देशन में चौकी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा चौकी जीआरपी विन्ध्याचल, चौकी प्रभारी श्रीकान्त मौर्या चौकी जीआरपी रेनूकूट थाना जीआरपी मिर्जापुर मय हमराह कर्मचारीगण के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.01.2026 को प्लेटफार्म न0-2 पर हावडा छोर पानी टंकी के पास बरगद पेड के नीचे रेलवे स्टेशन मिर्जापुर बहद थाना जीआरपी मिर्जापुर से 02 नफर शराब तस्कर को समय करीब 13.40 बजे नाजायज देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 13/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

 अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करता हूं।”। अभियुक्त के गिरफ्तार होने से निश्चितही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!