News

विकसित और सशक्त भारत के लिए मोदी सरकार का ऐतिहासिक बजट; शहरी आर्थिक बजट से नगरीय क्षेत्रों का भी होगा विकास: श्यामसुंदर केशरी

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मोदी सरकार के इस बजट को ऐतिहासिक बताया है।उन्होंने कहा है यह विकसित और सशक्त भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत का रोड मैप है। इसके साथ ही इस बजट में रक्षा बजट का प्रतिशत भी बढ़ाया गया है। जिससे भारत को नए और आधुनिक हथियारों में भी इजाफा होगा।बता दे कि भारत सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है।

वित्त मंत्री ने बजट में अगले पांच वर्षों के लिये दस हजार करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ बायोफार्मा ‘शक्ति’ का प्रस्ताव पेश किया है। एमएसएमई को समर्थन देने के लिए आत्मनिर्भर भारत कोष में चार हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ी जायेगी। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि इस बजट से देश में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे,बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़,इस बजट से शुगर और कैंसर की दवाएं भी सस्ती होंगी,बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे, शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे नगरीय क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ेगी।

बीस नए जल मार्ग के साथ चार राज्यों में खनिज कॉरिडोर, तीन केमिकल पार्कों का निर्माण, एमएसएमई के लिए दस हजार करोड़ भी दिये गये है। बजट में युवाओं की नौकरियों और लोकल ग्रोथ के लिए टूरिज्म पर फोकस किया गया है। प्रत्येक जिले में गर्ल हॉस्टल भी खोलने की बात कही गई है।देश की सेनाओं को और सशक्त बनाने के लिए रक्षा बजट को भी बढ़ाया गया है।

यह ऐतिहासिक बजट है जो भारत को विकसित बनाने में सहयोग करेगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिए मै देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!