News

सचल दल ने विभिन्न महाविद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

मीरजापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से सम्बद्ध महाविद्यालयों में चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के सुचारू और नकलमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक सचल दल ने सोमवार को विभिन्न महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रोफेसर सिंह ने केंद्रीय सचल दल के सदस्यों डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. विजय ज्योति के साथ जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, राजदीप महाविद्यालय, कैलहट, मिर्ज़ापुर पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, बरेवा, चुनार, मिर्ज़ापुर मथुरा कॉलेज ऑफ लॉ, पुरजागीर, रामललित सिंह विधि महाविद्यालय, कैलहट, चुनार, मीरजापुर ज्ञानंदा लॉ कॉलेज, अमरावती, विंध्याचल, श्री लक्ष्मण सिंह गहरवार विधि महाविद्यालय पंडरी, उषा सिंह विधि महाविद्यालय, साई इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ कॉलेज लोहंडी कला, साई धाम मिर्ज़ापुर आदि सहित कई अन्य महाविद्यालयों का दौरा किया। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि परीक्षा में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!