तमंचे और जिन्दा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
चुनार, मीरजापुर। मंगलवार कोअदलपुरा चौकी इंचार्ज कुमार सन्तोष अपनी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी मिर्जापुर बार्डर स्थित केला बेला रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा पुलिस ने सन्देह के आधार पर उसे तुरंत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास 315 बोर का एक जिन्दा कारतूस अवैध तमंचा बरामद हुआ पुछताछ करने पर आरोपी अपना नाम राजबहादुर सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी कुशहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर के रूप में बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय को भेज दिया।



