जिला सहकारी बैंक चोपन शाखा भवन के आधुनिकीकरण
का सभापति ने किया उद्घाटन
0 60 साल से बंद समिति सरसई के संचालन का भी किया शुभारंभ
फोटोसहित
मीरजापुर।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मीरजापुर के शाखा चोपन के शाखा भवन के आधुनिकीकरण
का उद्घाटन मंगलवार, 3 फरवरी को बैंक के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन डा जगदीश सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात स्वागत कार्यक्रम के बाद उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लगभग 60 साल से बंद समिति सरसई के संचालन का शुभारंभ भी किया।
इस अवसर पर चेयरमैन ने संबोधित करते हुए कहाकि कल सोमवार, 2 फरवरी को दुद्धी और बभनी शाखाओ का आधुनिकीकरण किया गया और आज ओबरा और चोपन शाखाओ का आधुनिकीकरण कर बैंक को नवीन तकनीकी युक्त कर ग्रहको एवं किसानो को त्वरित समाधान प्रदान करने का कार्य किया गया है।
उन्होने कहा कि लगभग 60 वर्षो से बंद सरसई समिति का शुभारंभ करते हुए कहाकि समितियो की संख्या बढाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है और नई समितियां बनाकर किसानो की आय को दो गुना तिगुना करने के सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी पालन को आगे बढाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होने सहकारिता के क्षेत्र मे सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासो, योजनाओ को रखते हुए उनसे लाभान्वित होने की किसानो से अपील भी की।
इस अवसर पर उप सभापति विपुल सिंह, संचालक अलोपी चन्द्र, संचालक बलदेव सिंह, शाखा संचालक संतोष कुमार सिंह, संचालक अवधेश सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव/सीईओ राजकुमार यादव, प्रणेश प्रताप, जया सिंह सहित भारी संख्या मे किसान मौजूद रहे।



