News

ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल 

अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया मार्ग पर स्थित खाजगीपुर गांव के पास बुधवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बाइक सवार घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया।
 
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खाजगीपुर गांव के पास अहरौरा चकिया रोड पर बाइक सवार मनीष कुमार पुत्र जामवंत सिंह (26) वर्ष निवासी नीबी थाना अदलहाट जो पैगंबरपुर गांव स्थित अपने रिलेशन में आया था अपने साथ लक्ष्य पुत्र आदर्श (14) वर्ष, निवासी पैगंबरपुर अहरौरा को अपने साथ बाइक पर बैठा कर गांव से अहरौरा बाजार की तरफ आ रहा था की रोड पर ट्रक से पास लेते समय साइड से ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने घायल को उपचार के लिए लेकर निजी अस्पताल नरायणपुर चले गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!