News

भैंसा गांव में तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या की आशंका

कछवा, मिर्जापुर। कछवा थानांतर्गत भैसा गांव के तालाब में युवक की लाश देखी गयी जिसकी सूचना लगभग साढ़े ग्यारह बजे ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना कछवा पुलिस तत्काल तालाब पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिनाख्त हेतु बाहर रखा परंतु कुछ ही देर में शव की शिनाख्त शिवम पुत्र हीरालाल (22) के रुप में हुई।

मृतक शिवम 1 जनवरी को रविदास जयंती के अवसर पर अपने कुछ मित्रों के साथ घूमने निकला था परंतु वह भैंसा गांव के उसी तालाब के पास जहां आज शव मिला है मित्रों से शराब के नशे में कहा सुनी हुई थी तो वह तालाब में कूदने का प्रयास किया था शिवम के मित्र वहां से भाग लिए इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कछवा थाने के भैंसा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम लगातार दो दिन उस तालाब में शिवम को ढुंढ़वाया पर उस समय कुछ भी हाथ नहीं लगा क्योंकि तालाब काफी गहरा है जब मृतक का कुछ पता नहीं चला तो मृतक के परिजनों ने कछवा थाने गुमशुदगी की लिखित प्रार्थना पत्र दिया था।

आज जब मृतक शिवम की लाश मिली तो मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों अटल पुत्र पब्बर, निर्मल पुत्र बच्चे लाल, सचिन पुत्र अभय दुबे, गणेश पुत्र पारस सिंह, संतोष पुत्र झपोला, आशीष सोनकर पुत्र राजू सोनकर के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र मृतक के भाई विवेक गौतम ने दिया पुलिस एफआईआर कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु मिर्जापुर भेजकर जांच में जुट गयी। हत्यारोपी सचिन जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया।

सचिन के पिता अभय दुबे के अनुसार अभय दूबे ने बताया कि मेरा बेटा लखनऊ के एक होटल में काम करता है जो कि 4 फरवरी तक लखनऊ के होटल में कार्यरत था। 4 फरवरी को ही पुलिस के बुलाने पर वह आज सुबह लखनऊ से घर आया है हम अपने बेटे सचिन को लेकर थाने आए तबतक सूचना मिली की शिवम की लाश तालाब से बरामद हुई है जबकि मेरे बेटे के पास आज लखनऊ से आने का टिकट भी है और होटल में सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!