मीरजापुर। विकास भवन सभागार मीरजापुर में दिनांक 05.02.2026 को सी०एस०सी० के माध्यम से डिजिटल न्याय की मजबूत पहल, टेली लों के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पल्लवी सिंह, पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्रधिकरण, मीरजापुर ने किया।
डीएलएसए पूर्ण कालिक सचिव श्रीमती पल्लवी सिंह ने उपस्थित वीएलई को सम्बोधित करते हुए बताया कि ‘न्याय तक समान पहुंच लोकतंत्र की बुनियाद हैं।” सचिव ने विशेष रूप से महिलाओं के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही विधिक सहायता की जानकारी दी, मध्यस्थता 2.0 अभियान के बारे में विस्तृत्त जानकारी दी, साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे मामलों में महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सलाह, अधिवक्ता उपलब्धता, और न्यायिक सहयोग प्रदान किया जाता है, और इसमें सी०एस०सी० एक प्रभावी सेतु की भूमिका निभा रहे हैं।
न्याय विभाग एवं सी०एस०सी० ई-गवर्नेस के टेली लॉ राज्य समन्वयक श्री वागीश सिंह ने कहा कि यह योजना केवल कानूनी सलाह नहीं, बल्कि कानूनी जागरूकता का सशक्त माध्यम हैं। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग, टोल-फ्री कॉल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पैनल अधिवक्ता सरल भाषा में कानून की जानकारी दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में कानून को लेकर फैला डर और भ्रम दूर हो रहा है।
कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जन सेवा केंद्र अब केवल सरकारी सेवाओं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ग्रामीणों के लिए कानूनी सहायता का भरोसेमंद केन्द्र बनते जा रहे हैं। सी०एस०सी० के माध्यम से नागरिक न्याय विभाग एवं सी०एस०सी० ई-गवर्नेस के टेली लॉ योजना के तहत पैनल अधिवक्ताओं से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर रहे हैं, जिससे अदालत जाने से पहले ही विवादों का समाधान संभव हो रहा हैं।
कार्यक्रम के दौरान वीएलई ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अब गांवो में लोग छोटी-छोटी कानूनी समस्याओं के लिये भटकने के बजाय सीधे नजदीकी जन सेवा केन्द्र पंहुच रहे हैं, जहाँ उन्हें सम्मानपूर्वक मार्गदर्शन और सहायता मिल रही हैं।
कार्यक्रम में लिपिक सुनील सोनी, जय प्रकाश सरोज पी०एल०वी० (अधिकारमित्र) ध्रुव त्रिपाठी चपरासी एवं वीएलई ने टोल-फी कॉल, कानूनी जागरूकता का सशक्त शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए।



