News

सीएम योगी से राकेश बिन्द ने मुलाकात कर विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांग पत्र

मीरजापुर।
गुरुवार को जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा राकेश कुमार बिन्द ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेश में उनके नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के लिए बधाई देते हुए जनहित से संबंधित मांग पत्र सौंपा।

राकेश बिन्द ने विकास खंड लालगंज अंतर्गत ग्रामसभा तुर्कहां के टांडाफाल पार्क एवं गौशाला तक सड़क निर्माण की मांग की। साथ ही विकास खंड पटेहरा कलां क्षेत्र में हर्दी गुलालपुर से रामपुर, टांडाफाल, टेढ़वां, सिंचाई विभाग एवं डीआईजी कार्यालय होते हुए मीरजापुर से प्रयागराज एवं वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग उठाई।

उन्होंने पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत करते हुए पुनः उचित कार्रवाई की मांग की। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य मिठाई लाल निषाद एवं मोहित मिश्रा भी मौजूद रहे। राकेश बिन्द ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!