News

मुख्य कोषाधिकारी सभागार मे 11 रजिस्ट्रेशन तथा 7 ब्लड डोनेशन

मीरजापुर। शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को मुख्य कोषागार प्रांगण मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य कोषागार आधिकार की अध्यक्षता में किया गया। डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 11 रजिस्ट्रेशन तथा 7 डोनेशन हुआ।

जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी को रक्तदान के फायदे बताए प्रथम रक्तदान मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी एवम अपर निदेशक गिरीश कुमार, सौरभ सिंह कोषाधिकारी यादव सुनील भारत ने कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

कोषागार कार्यालय के लेखाकार सन्तोष कुमार कनौजिया, राजकुमार यादव, विवेक सिंह, अनुराग श्रीवास्तव खेल विभाग के सन्तोष यादव स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्ट वैन की टीम ने अमीत पटेल प्रवेश राजभर प्रदीप राजभर मनीष यादव काउन्सलर माला सिंह ने रक्तदान को सफल बनाने में सहयोग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!