News

ट्रैक्टर के धक्के से राजगीर मिस्त्री की मौत, परिवार में कोहराम

पड़री, मीरजापुर।
थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी स्थित फोरलेन हाईवे पर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। बताया जाता है कि कपिल विश्वकर्मा अपने घर मोहनपुर से तोसवा काम पर जा रहा था। जैसे ही मोहनपुर पहाड़ी पर पहुचा है ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से कपिल विश्वकर्मा (40) पुत्र स्व. नान्हक विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल को तत्काल पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पत्नी मालती देवी की तहरीर पर पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर पुलिस हिरासत में है।

मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मालती देवी, पुत्रियां शिवानी व पूजा तथा पुत्र शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है। राजगीर मिस्त्री मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गांव में शोक की लहर है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!