News

एसपी ने पुलिस अधिकारियो संग की मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा; गोष्ठी कर सम्बन्धित अधिकारीगण को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस अधिकारीगण के साथ मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी गण से परिचय प्राप्त कर थाना/शाखावार अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी।

लम्बित विवेचनाओं, आईजीआरएस/जनसुनवाई, चिह्नित माफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कोडिन सम्बन्धित लम्बित अभियोगों की समीक्षा, मादक पदार्थों, अवैध/अपमिश्रित शराब व नशीले पदार्थों के रखने व बेचने वालों तथा गो-तश्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया, खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही तथा हिस्ट्रीशीटर/गैंगेस्टर एक्ट में 14(1)की कार्यवाही, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही व टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी, एंटी रोमियों टीम व शक्ति दीदी/महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो/मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित साइबर अपराधों के विषय में जन जागरूकता करके आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु तथा मा0न्यायालय में चार्जशीट, अन्तिम रिपोर्ट का दाखिला कराने, मालों का निस्तारण तथा विवेचनाधीन अभियोगों विशेष कर पाक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म जैसे महिला सम्बन्धित अपराधों के मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ सद् व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण निष्पक्षता पूर्वक करने हेतु तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण/सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजरों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतत् फुट पेट्रोंलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं/वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।

ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, गुमशुदा व्यक्तियों, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग पंजीकृत करने, चरित्र/पासपोर्ट सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, ITSSO पोर्टल, सीएम डैस बोर्ड, आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण तथा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत् प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने तथा पुराने अभियोगों के विवेचनाओं का शीघ्र करने के निर्देश दिये गए।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी चुनार व लालगंज, क्षेत्राधिकार फायर सर्विस, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व शाखा प्रभारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!