News

लावारिश हालत में जंगल में मिली स्कूटी: हेलमेट, मोबाइल से जांच में जुटी पुलिस

अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनिया दरी पर्यटन स्थल से करीब दो सौ मीटर दूरी पर दिन रविवार को झाड़ी में एक लावारिश हालत में स्कूटी मिली। सूचना पर पहुंची पीआरबी की पुलिस ने स्थानीय थाने पर सूचित किया। इसी दौरान अहरौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लावारिश स्कूटी और साथ में एक हेलमेट, बैग को कब्जे में लेकर आस पास के झाड़ियां और अन्य जगहों पर खोजबीन में जुट गए।

एसआई राम आशीष बिंद ने बताया कि लखनिया दरी पर्यटन स्थल से करीब दो सौ मीटर दूरी पर झाड़ी में एक लावारिश हालत में स्कूटी UP 44 X 9722 वाहन नम्बर मिली हुई है, स्कूटी के साथ एक हेलमेट और बैग में रखे एक मोबाइल फोन और एक एडमिट कार्ड जो कर्मचारी चयन आयोग, एक अडानी का आई कार्ड है। एडमिट कार्ड में नाम आशुतोष पटेल (24) वर्ष निवासी बीबीपुर भुसौली धौरुआ मालीपुर अम्बेडकर है। जांच की जा रही है, आस पास के जंगलों में खोजबीन की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!