News

डीएम-एसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की की बैठक; त्यौहारों को आपसी भाई चारे संग मनाने की की अपील

मीरजापुर।
गुरुवार, 12 फरवरी को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी त्योहारों शिवरात्रि, रमजान सहित अन्य त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस के प्रशासनिक अधिकारीगण तथा विभिन्न धर्मगुरूओं/पीस कमेटी के पदाधिकारीगण के साथ बैठक की।

इस दौरान आगामी त्योहारों को आपसी भाई-चारा के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपील की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक (UT), समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण सहित अन्य अधिकारीगण एवं धर्मगुरु/पीस कमेटी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!